उत्तराखंड

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू..

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू..

प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा सम्मान..

 

 

 

 

उत्तराखंड: देश के प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर वर्ष उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की सम्मान योजना के तहत बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाता है। इनमें वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण और कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

पात्रता की शर्तें
इस पुरस्कार के लिए वही बच्चे आवेदन कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हों और जिनकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच हो। चयन प्रक्रिया में बच्चों की उपलब्धियों, प्रभाव और उनके कार्यों की विशिष्टता को ध्यान में रखा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार या उनके अभिभावक/संस्था केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से https://awards.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह पुरस्कार न केवल बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान देता है, बल्कि उन्हें देश के भविष्य के रूप में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। ऐसे में योग्य बच्चों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करें।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top