उत्तराखंड

एक अक्टूबर से उड़ान भरेगी हेली सेवा, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला की दूरी होगी आसान..

एक अक्टूबर से उड़ान भरेगी हेली सेवा, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला की दूरी होगी आसान..

 

उत्तराखंड: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन एक अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह सेवा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद संभव हो पाई है। मंत्रालय ने इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी हैरिटेज एविएशन को सौंपी है। बता दे कि अगस्त महीने में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान (UDAN) योजना के तहत हेली सेवाओं के विस्तार का आग्रह किया था। सीएम के इस प्रयास के बाद मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए नई हेली सेवाओं को हरी झंडी दी। हेली सेवा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही हैरिटेज एविएशन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कंपनी का कहना है कि एक अक्टूबर से तय शेड्यूल के मुताबिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। राज्य सरकार का मानना है कि उड़ान योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में हेली सेवाओं का विस्तार न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देगा। इस संबंध में जानकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने दी। उनका कहना हैं कि सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ से हेली सेवा शुरू होने के बाद मुनस्यारी और धारचूला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इससे जहां पर्यटन को नई गति और बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए भी यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी। राज्य सरकार का कहना है कि उड़ान योजना के तहत हेली सेवाओं का विस्तार सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा। पर्यटन के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी इससे मजबूती मिलेगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top