उत्तराखंड

भीमताल को मिली सौगात, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बैडमिंटन और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण..

भीमताल को मिली सौगात, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बैडमिंटन और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण..

 

उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नैनीताल जनपद के भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टी परपज हॉल का विधिवत लोकार्पण किया। दोनों भवनों का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को उभारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन खेल परिसरों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक और सुरक्षित प्रशिक्षण स्थल मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। बता दे कि इन निर्माण कार्यों की घोषणा पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी। उन्होंने भी उत्तराखंड में खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए बेहतर अधोसंरचना की आवश्यकता पर बल दिया था।

इस अवसर पर अपने संबोधन में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव संसाधन और मंच उपलब्ध करा रही है। मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इन संसाधनों का भरपूर उपयोग करें और उत्तराखंड का नाम खेलों में रोशन करें।

मंत्री रेखा आर्या का कहना हैं कि अब यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि अब तक उत्तराखंड में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां विकसित की जा चुकी हैं। राज्यभर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल का निर्माण लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब एक सशक्त खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड के खिलाड़ी देवभूमि को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएंगे। सीएम के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने नए खेल परिसरों के लोकार्पण को भीमताल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top