उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपये..

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा इनाम, सरकार ने जारी किए 15 करोड़ रुपये..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत और सम्मान की खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए शासन ने मंगलवार को 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है, जिससे पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी घोषित नगद इनाम राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के अनुसार नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। लेकिन कई खिलाड़ियों को अब तक यह राशि नहीं मिल पाई थी। अब शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों और उनके कोचों में इस खबर को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि यह प्रोत्साहन न केवल आर्थिक मदद देगा, बल्कि भावी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित करेगा। 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए थे। अब उन्हें जल्द ही उनके संघर्ष और मेहनत का उचित पारिश्रमिक मिलेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया था। अब इन विजेता खिलाड़ियों को उनका वित्तीय इनाम जल्द दिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्या का कहना हैं कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार उनके सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए इनाम राशि को दोगुना किया गया और अब भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। अब सरकार की इस पहल से उनका मनोबल और अधिक बढ़ेगा। नगद इनाम राशि खिलाड़ियों को न केवल प्रोत्साहन देगी, बल्कि आगे की तैयारी के लिए आर्थिक सहारा भी प्रदान करेगी।

मंत्री आर्य का कहना हैं कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर इतनी बड़ी इनाम राशि किसी भी राज्य ने नहीं दी है। यह उत्तराखंड सरकार की खेलों के प्रति गंभीरता और खिलाड़ियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में उत्तराखंड के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या करीब 240 है। इन सभी को उनके प्रदर्शन के अनुसार इनाम राशि का भुगतान किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार की इस पहल से न केवल खिलाड़ियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। यह निर्णय भविष्य में युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरित करने में सहायक होगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार ने इस बार पदक विजेताओं को मिलने वाली नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले करीब 240 खिलाड़ियों को यह इनाम मिलेगा। इसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों श्रेणियों के विजेता शामिल हैं। उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट बैठक में मुख्यीएम मंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि सीएम ने मेरी बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मैं उनके सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभारी हूं। शासन की ओर से अब 15 करोड़ रुपये की धनराशि इस मद के लिए जारी कर दी गई है। जल्द ही संबंधित खिलाड़ियों को उनकी इनाम राशि वितरित की जाएगी। और पदक विजेताओं को आउट ऑफ़ टर्न सरकारी नौकरी देने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। इसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top