Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

खेलों मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई उत्तराखंड टीम, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी..

खेलों मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई उत्तराखंड टीम, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखंड की टीम को चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय आयोजन में खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे प्रमुख खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाली उत्तराखंड टीम का उत्साह देखने लायक था। खिलाड़ियों ने भी सीएम को विश्वास दिलाया कि वे पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे।

इस अवसर पर सीएम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ राज्यों तक भी पहुंच रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में राज्य ने सातवां स्थान हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तराखंड खेलों की भूमि के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में दिखाएंगे दम..
गौरतलब है कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में इस साल उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दल चौथे मास्टर्स नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा। उत्तराखंड की फुटबाल टीम में 40, 50 और 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी और एथलेटिक्स की 40 से अधिक आयु और 70 से अधिक की आयु वर्ग के खिलाड़ी खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2025 में प्रतिभाग करेंगे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top