Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया खेल वन का शुभारंभ, मेडल विजेताओं के नाम पर लगाया पेड़..

सीएम धामी ने किया खेल वन का शुभारंभ, मेडल विजेताओं के नाम पर लगाया पेड़..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया है। ग्रीन गेम्स की अवधारणा को साकार करने के लिए देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से लगे क्षेत्र को खेल वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बुधवार को सीएम ने खेल वन का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने बुधवार को विकसित किए जा रहे खेल वन में पौधारोपण किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया है। 1600 पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में विकसित किया जाएगा। आपको बता दें कि इस वन में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता 1600 खिलाड़ियों के नाम पर एक-एक पौधा लगाया जाएगा।

38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां वृक्षारोपण किया जाएगा। खिलाड़ियों का परिश्रम इन पेड़ों के माध्यम से उन्हें हमेशा याद रहेगा। सीएम ने कहा खेल के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी हमारे लिए जरूरी है। राष्ट्रीय खेलो में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। खेल आयोजनों में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए कहा कि रीसाइकिल बोतलों में ही पानी की व्यवस्था की गई है। स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है। इसके साथ ही रीसाइकिल कचरे के प्रयोग से सजावट की चीजें बनाई गई है। साथ ही खेल परिसर में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top