Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

नेशनल गेम्स- छठे पायदान पर पहुंचा उत्तराखंड, अभी तक झोली में आए 14 गोल्ड..

नेशनल गेम्स- छठे पायदान पर पहुंचा उत्तराखंड, अभी तक झोली में आए 14 गोल्ड..

 

 

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान राज्य उत्तराखंड ने कमाल कर दिया हैं। बता दें कि 11वें पायदान से उत्तराखंड अब छठे पायदान पर आ गया है। मंत्री ने राज्य के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। बता दें बीते शनिवार को उत्तरखंड के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। जिसमें माडर्न पेंटाथ्लॉन प्रतियोगिता और बॉक्सिंग शामिल है। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता है। इनके साथ ही नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया।

 

ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन-तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही पेंटाथ्लान में आज मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है।अभी तक उत्तराखंड ने कुल 62 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मेडल जितने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मंत्री आर्य ने कहा कि आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है। आपको बता दें उत्तराखंड ने अभी तक 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रांज मेडल हासिल किए हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top