Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात..

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात..

आज नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल..

 

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से अगले दो दिन नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। नई दिल्ली पहुंचकर सीएम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उनके बीच राज्य के विकास और राजनीति से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। अपने इस प्रवास के दौरान सीएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व सीएम धामी ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में राज्य से जुड़े विषयों को रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीएम कान्क्लेव होगी, जिसमें राज्यों के मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और नियोजन विभाग ने नीति आयोग की बैठक में उठाए जाने वाले विषयों का वक्तव्य तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री से एक-एक विषय पर चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पापुलेशन के हिसाब से ढांचागत सुविधा के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, पर्वतीय राज्यों के लिए विकास का अलग मॉडल, राज्य की दोगुनी जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाए गए विकास के रोडमैप के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का मुद्दा उठाएंगे। सीएम धामी का कहना हैं कि राज्य के जो भी अग्निवीर लौटेंगे उनकी राज्य सरकार विभिन्न विभागों में सेवाएं लेंगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top