Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान..

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान..

रिक्त पदों पर प्रत्याशियों को आवंटित किये गये चुनाव चिन्ह

रुद्रप्रयाग:  त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपंन हो गई है। साथ ही जिन रिक्त पदों पर निर्वाचन होना है, उन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। पंचास्थानि चुनावालय रुद्रप्रयाग की ओर से विकासखंड अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व जखोली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत व वार्ड सदस्यों को लेकर नव निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी गई है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय अतुल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत रिक्त वार्ड सदस्यों के कुल 21 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया संपंन हो गई है। ये सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह विकासखंड ऊखीमठ के 29 तथा जखोली के विभिन्न गांवों के 30 वार्ड सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड ऊखीमठ के अंतर्गत ग्राम गिरिया, जालतल्ला, गुप्तकाशी, न्यालसू व रविग्राम में ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

वहीं जखोली के रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पदों में ग्राम कपणियां, कोटी व देवल में निर्विरोध प्रक्रिया संपंन हो गई है, जबकि विकासखंड ऊखीमठ की परकंडी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि व जखोली के जिन गांवों में रिक्त प्रधान पदों को लेकर निर्वाचन किए जाने हैं, उनमें ऊखीमठ के अंतर्गत सांकरी, अगस्त्यमुनि के धारतोंदला व जखोली के ग्राम कांडा शामिल हैं। बताया कि इन गांवों में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जा
चुका है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top