Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के सैनिकों ने छुड़ाएं हैं दुष्मनों के छक्के: डाॅ रावत..

भाजयुमो की ओर से सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन..

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने कहा कि हमें गर्व होता है कि छोटे से उत्तराखंड के सैनिक 125 करोड़ देश वासियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। आजादी से पहले हो या फिर आजादी के बाद, उत्तराखंड के बहादुर सैनिकों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जनरल विपिन रावत जैसे शीर्ष अफसरों की चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड के लिए गौरव बताया। आज जिस तरह पूर्व सैनिकों का सम्मान हमारे युवा साथी कर रहे हैं, वह गर्व की बात है। उन्होंने सैनिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में लम्बे समय से चल रही वन रेंक वन पेंशन की मांग को मोदी सरकार ने पूरी की।

 

एक देश एक संविधान का सपना केंद्र सरकार ने पूरा किया। देश के प्रधानमंत्री की सूझबूझ का प्रतिफल है कि आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। सैनिकों का सम्मान करने में हमे गर्व हो रहा है। यहां हर परिवार का एक सदस्य भारतीय सेना में है। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने उत्तराखंड के सैनिक इतिहास पर व्यापक प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में कई गौरव गाथाएं बताई। विधायक ने आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक दिए जा रहे उत्तराखंड के सैनिकों की अहम जानकारी कार्यक्रम में रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में अपने विचार रखे।

 

उन्होंने कहा कि हमें सैनिकों को सम्मान देते हुए गर्व हो रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व डीआईजी ने भी सैनिकों के इतिहास की जानकारी दी। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास डिमरी ने सभी अतिथियों और पूर्व सैनिकों का आभार जताया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के प्रति सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गौरव चैधरी ने किया। कार्यक्रम में जिलेभर के 65 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यापर्ण, बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी पूर्व सैनिकों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top