जीत के लिये प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत..
जीत के लिये प्रत्याशी ले रहे स्टार प्रचारकों की मदद..
रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव को अब मात्र चार दिन रह गये हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए जन सम्पर्क तेज कर दिया है। उम्मीदवारों ने घर घर जाकर मतदाताओं की नब्ज टटोलनी प्रारम्भ कर दी है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी राधा देवी के पक्ष में जवाहरनगर, बनियाड़ी, गंगानगर तथा सौड़ी इलाके में घर घर जाकर सघन प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं को कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की। उनके साथ प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी राधा देवी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं, नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र राणा, चुनाव संयोजक पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, जिपंस सुलोचना देवी, पूर्व जिपंस दीपा देवी, कुंवर लाल, वीरपाल लाल, पीसीसी सदस्य कुलदीप कण्डारी, वीरपाल रावत, सुनील नेगी, जयदीप कण्डारी, दिगम्बर बुटोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।
भापजा प्रत्याशी बीना बिष्ट ने भी आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत के बनियाड़ी, सौड़ी, तालीबगड़, जवाहरनगर आदि वार्डों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ भ्रमण में मण्डल अध्यक्ष श्रीनन्द जमलोकी, निवर्तमान नपं अध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्व प्रधान बलबीरलाल, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, भारती, दीपा नेगी, विजयलक्ष्मी, प्रतिभा नेगी, विक्रम नेगी, नरेन्द्र रावत, मनोज भण्डारी, राजेन्द्र सजवाण, चन्द्रसिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता थे।
वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अरूणा बेंजवाल ने आज विजयनगर, धान्यू, नाकोट, बिष्ट कालोनी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंन मतदाताओं से भाजपा तथा कांग्रेस के झूठे वायदों के झांसे में न आने की अपील की। भ्रमण में उनके साथ पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, वार्ड सात सिल्ली सेरा से निर्विरोध सदस्य बने उमा प्रसाद भट्ट, राजवर्धन राणा, पंकज उछोली, रामेश्वरी देवी, सरला देवी, हरिबोधनी, मीरा देवी, उर्मिला, पूजा, दीपक, विजेन्द्र सहित कई समर्थक थे।