रुद्रपुर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका होने से सनसनी फैल गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
रुद्रपुर : पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड पर आहूजा धर्मशाला है। शुक्रवार सुबह धर्मशाला के आगे पेड़ पर युवक का शव लटका मिला, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान मृतक के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान आधार पिथौरागढ़ के कूची गांव निवासी राजेन्द्र सिंह मेहता(40 वर्ष) पुत्र हयात सिंह के रूप में हुई।
