उत्तराखंड

सीएम धामी की बड़ी सौगात, नैनीताल में 132 करोड़ की 39 योजनाओं का शुभारंभ..

सीएम धामी की बड़ी सौगात, नैनीताल में 132 करोड़ की 39 योजनाओं का शुभारंभ..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में 132 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से नैनीताल जनपद को विकास की नई गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए आधारभूत ढांचे, पेयजल, सड़क, शहरी सुविधाओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आमजन को सीधा लाभ पहुंचाना और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विशेष योजना सहायता (SPA) के तहत स्वीकृत “हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना” का भूमि पूजन भी किया। इस महत्वाकांक्षी योजना की कुल लागत 154.43 करोड़ रुपये बताई गई है। योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान उपलब्ध हो सकेगा।

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर बयान..

इस अवसर पर सीएम ने बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले का समाधान पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन विभिन्न राजनीतिक कारणों से यह प्रकरण उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्णय के बाद अब जिला प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। सीएम ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कानून के दायरे में रहकर निर्णयों का पालन करेगी। कार्यक्रम को क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top