घर में सो रहे युवक को लगा दी आग, चिल्लाने पर खुली मां और बहन की नींद..
उत्तराखंड: रुड़की में एक खौफनाक मामला सामने आया है। रात में घर में सो रहे एक युवक को किसी ने अचानक आग लगा दी गई, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव निवासी अमजद 28 दिसंबर की रात घर में सो रहा था। उसके पिता घर के अंदर सो रहे थे, जबकि अमजद उसकी मां और बहन बहार कमरे में सो रहे थे। देर रात को किसी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर अमजद को आग लगा दी। इस पर उसने शोर मचा दिया। मां और बहन की नींद खुली तो उनके होश फाख्ता हो गए।
अमजद को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इसे किसी विवाद से जोड़कर देख रही है।