देश/ विदेश

दुनिया का सबसे महंगा आम कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो, जानिए इसकी खासियत..

दुनिया का सबसे महंगा आम कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो, जानिए इसकी खासियत

देश-विदेश: आम को सभी फलों में राजा कहा जाता है। आमों में भी कई वेरायटी होती है। जिसकी कीमतों में भी अंतर होता है। आपको बता दे कि बाजार में 30-40 रुपए से लेकर 100-150 तक आम मिलते हैं। लेकिन भारत में आम की एक ऐसी वैरायटी है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपए किलो बिकती है। आम की इस वैरायटी का नाम मियाजाकी है। यह दुनिया में सबसे महंगा आम है।

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर के संकल्प परिहार ने चेन्नई जाने के दौरान ट्रेन में एक व्यक्ति से आम के पौधे खरीदे थे। घर लौटकर आने पर अपने बगीचे में ये आम के पेड़ लगाए। पेड़ बड़े होने पर इन पर गहरे लाल रंग के आम लगे। यह आम अन्य आम से अलग था। उसने अपनी मां दामिनी के नाम पर इस आम का नाम रख दिया। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि यह दुनिया का सबसे महंगा आम हैं। जिसे मियाजाकी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैश्विक बाजार में एक किलो ग्राम मियाजाकी आम की कीमत 2.70 लाख रुपए है। परिहार परिवार के अनुसार ने इन आमों की मुंह मांगी कीमत का ऑफर मिल चुका है। एक बिजनेसमैन तो एक आम की कीमत 21,000 रुपए देने के लिए भी तैयार था।

 

मध्य प्रदेश हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आर एस कटारा का कहना हैं कि इन आमों के पेड़ों को देखा है। इस पर लगने वाले आम भारत में दुलर्भ हैं। उन्होंने कहा कि ये आम महंगे इसलिए हैं, क्योंकि इनका उत्पादन बहुत कम होता है। इनका स्वाद बहुत टेस्टी होता है। यह दूसरे आमों से अलग हैं। दूसरे देशों में लोग इन्हें गिफ्ट के तौर पर देते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top