उत्तराखंड

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने जीते स्वर्ण पदक..

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार ने जीते स्वर्ण पदक..

 

 

 

उत्तराखंड: कनाडा में आयोजित हो रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी संतोष कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। संतोष कुमार ने तीरंदाजी स्पर्धा में दोनों स्वर्ण पदक जीते हैं। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने HC संतोष कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि कनाडा में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने भी प्रतिभाग किया है। संतोष कुमार मूल रूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top