खेल

टोक्यो पैरालंपिक- टोक्यो में मनीष ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, सिंहराज के हाथ लगा सिल्वर मेडल..

टोक्यो पैरालंपिक- टोक्यो में मनीष ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, सिंहराज के हाथ लगा सिल्वर मेडल..

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना ने रचा इतिहास..

 

 

देश-विदेश: भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि, रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

 

क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

सिंहराज की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इसे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है।

 

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा समय में पदक तालिका में भारत 34वें स्थान पर है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top