उत्तराखंड

फायर ब्रिगेड में पहली बार होगी महिलाओं की भर्ती, नौकरी के लिए ये है उम्र सीमा..

फायर ब्रिगेड में पहली बार होगी महिलाओं की भर्ती, नौकरी के लिए ये है उम्र सीमा..

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में नौकरी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।

 

प्रदेश में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। लेकिन सरकार ने अब इन पदों पर महिलाओं को भी नौकरी का मौका दिया है। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली संशोधन ने महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर ली है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए निर्धारित की गयी आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष की गई है। महिलाएं अब प्रदेश में आग से होने वाली घटनाओं को रोकने में दृढ़ता दिखाएंगी।

 

प्रदेश में अग्निशमन विभाग में फायरमैन, अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के पद कई पद खाली चल रहे हैं। इसमें फायरमैन के कुल 984 पद स्वीकृत है। इसमें 558 पद ही भरे हैं। जबकि 426 पद खाली चल रहे हैं। फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के 48 स्वीकृत पदों में 23 पद खाली और अग्निशमन अधिकारी के 35 स्वीकृत पदों में सभी खाली चल रहे हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top