उत्तराखंड

उड़द और पेठे की बड़ी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरु..

आत्मनिर्भर

उड़द और पेठे की बड़ी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरु..

उत्तराखंड : भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए लॉकडाउन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष गत 12 मई को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक राहत पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है, जो कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक आधुनिक भारत की पहचान बनेगा। आत्मनिर्भर  भारत में लोगों को कामकाज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और यह कोशिश की जाएगी कि अगले कुछ सालों में भारत अपनी जरूरत की अधिकतर चीजों के लिए खुद पर निर्भर हो जाए।

 

कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रकोप से उपजी वैश्विक परिस्थितियों के बीच यदि किसी चीज की सबसे बड़ी कमी महसूस की गई तो वह है लोकल प्रोडक्ट्स की। क्योंकि अचानक यातायात के थम जाने से अरमान बिखर से गए। शुक्र है कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे फौरी निर्णय लेने वाले नेता के हाथ में है, जिससे देश एक बहुत बड़ी नीतिगत त्रासदी से उबरते हुए लोकल, वोकल, ग्लोबल की थ्योरी पर कदम ताल भरने लगा। आने वाले महीनों में तो दुनिया जान जाएगी कि आत्मनिर्भर भारत योजना में ही मानवता का कल्याण निहित है। देर सबेर शेष दुनिया भी इसी रास्ते पर चलेगी।

आत्मनिर्भर भारत योजना में अल्मोड़ा की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। अब पारंपरिक बड़ियां महिलाओं की आजीविका सुधारेंगी। ककड़ी, उड़द की दाल, पेठा (भूजा) निर्मित इन बड़ियों के माध्यम से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पूर्व में महिलाएं पारंपरिक तरीके से स्वयं के लिए ही बड़ियां बनाती थी, लेकिन अब यह रोजगार का जरिया बन रही हैं।

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और होप संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को बड़ी बनाने का प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। बयेड़ी गांव में तीन दिनी गुणवत्ता सुधार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। होप संस्था के निदेशक प्रकाश जोशी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के लिए बड़ी उचित माध्यम है। गुणवत्ता में सुधार करके आजीविका के संसाधन विकसित किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में प्रधान लीला देवी, मुन्नी देवी, हेमा देवी सहित तमाम ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top