उत्तराखंड

उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला प्रभारी लक्ष्मी राणा का रुद्रप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत..

निकाली रैली

उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला प्रभारी लक्ष्मी राणा का रुद्रप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत..

स्वागत में कार्यकर्ताओं ने रूद्रा बैंड से बारात घर संगम बाजार तक निकाली रैली..

राणा ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होने का आहवान..

रुद्रप्रयाग : कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुश्री लक्ष्मी राणा के उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला प्रभारी बनने के बाद रुद्रप्रयाग आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूद्रा बैंड से अलकनंदा बारात घर संगम बाजार तक रैली निकाली और बारात घर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस को मजबूत करने का आहवान वक्ताओं की ओर से किया गया।

उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और रूद्रा बैंड से अलकनंदा बारात घर संगम बाजार तक रैली निकाली। बारात घर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस प्रदेश महिला प्रभारी लक्ष्मी राणा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताटों के एकजुट होने का समय आ गया है। प्रदेश की जनता वर्तमान बीजेपी सरकार से मुक्ति पानी चाहती है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने का अच्छा मौका है।

जनता भी अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार को नहीं देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आहवान करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भावना से पार्टी हित में कार्य करना होगा और अभी से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलानी होगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी झिंक्वाण, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष बंटी जगवाण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह झिंक्वाण, ज्योति देवी, शांति भटट, चैन सिंह पंवार, कालीचरण रावत, अंकुर रौथाण, प्रेम सिंह गुसाईं, ईश्वर सिंह बिष्ट, मगनानंद भटट, सुनील नौटियाल, गुलाब सिंह राणा, शशि सेमवाल, देवेश्वरी नेगी, दिनेश थपलियाल, पंकज बुटोला, दिनेश ममगाईं, दशरथ सिंह, मलक राज, बिशन सिंह जगवाण, गोकुल लाल टम्टा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top