उत्तराखंड

उफनती नहर में तीन बच्चों के साथ कूदी मां, एक की मौत, दो लापता..

उफनती नहर में तीन बच्चों के साथ कूदी मां, एक की मौत, दो लापता..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून के विकासनगर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी। जिसको देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर थाना विकासनगर से पुलिस और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। और स्थानीय लोगों की मदद से महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो बच्चों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

महिला का नाम रब्बानी बताया जा रहा है, जो कि ग्राम हसनपुर सहसपुर की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम शहजाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह के चलते महिला ने ये आत्मघाती फैसला लिया और महिला अपने तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई जिसके चलते तीनो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को बचा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल के रूप में हुई है जिनकी खोजबीन में रेस्क्यू टीम लगातार जुटी है फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top