देश/ विदेश

दहेज उत्‍पीड़न से अवसाद में आयी महिला ने लगाई फांसी..

दहेज उत्‍पीड़न से अवसाद में आयी महिला ने लगाई फांसी..

देश-विदेश: मेरठ के इंचौली निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था जिसके चलते वह अवसाद में थी।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंचौली निवासी कौशर उम्र 26 वर्ष पुत्री सिराजुद्दीन का निकाह वर्ष 2016 में मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट अंतर्गत खुशहाल नगर निवासी आरिफ से हुआ था। जिससे उसकी 4 वर्ष की एक पुत्री नमरा है। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न से तंग आकर वर्ष 2018 से कौशर अपने मायके इंचौली रह रही थी तथा पति से उसका दहेज उत्पीड़न व तलाक का मुकदमा चल रहा था।

 

उसकी पुत्री नमरा को उसके ससुराल वालों ने अपने कब्जे में कर रखा था। इसी अवसाद में मंगलवार को उसने अपने घर के ऊपरी कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतका का शव फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top