उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : 200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत..

200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत

मैक्स के खाई में गिरने से महिला की मौत, तीन घायल..

उत्तराखंड :  लमगड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स मंगलवार शाम चोरलेख के पास 200 मीटर खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक लमगड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स चोरलेख के पास असंतुलित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में ललिता देवी (35) पत्नी सुरेश सिंह निवासी विरोड़ा स्युनानी अल्मोड़ा की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वाहन सवार चंदन सिंह (40) पुत्र मदन सिंह, दीपक (24) पुत्र दीवान सिंह निवासी स्युनानी अल्मोड़ा और राहगीर रमेश चंद्र (40) पुत्र ईश्वरी राम निवासी दीनी मल्ली, घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार के लिए पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक रमेश चंद्र सड़क किनारे लकड़ी लेकर पैदल जा रहे थे। इस दौरान वाहन की टक्कर लगने के कारण वह खाई में गिर गए। इस दौरान एसडीएम अनुराग आर्या, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार तान्या रजवार आदि मौजूद रहे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top