ब्रेकिंग न्यूज़- रुद्रप्रयाग में पेड़ से गिरकर महिला की मौत
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड के एक गांव से दुखद खबर सामने आ रही हैं। जहां एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गयी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा महिला को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल आने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्तमुनि विकासखंड तल्लानागापुर के चमस्वाडा गांव की सीमा देवी पत्नी राय सिंह रौथान(40) घर के पास चारा पती लेने एक पेड़ पर गई थी इस दौरान महिला पेड़ से नीचे गिर गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के दो नाबालिक बच्चे है और पति वाहन चालक है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।