उत्तराखंड

बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने फिर बढ़ाई सीमा पर गश्त..

बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने फिर बढ़ाई सीमा पर गश्त..

उत्तराखंड: उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। सर्दी में निचले क्षेत्रों में स्थित कैंपों में लौटे सैनिक बर्फ कम होने के बाद फिर से ऊपरी इलाकों की ओर बढ़ने लगे हैं। सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चीन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

लद्दाख में सीमा विवाद और भारत के लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। उसने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पहले की तुलना में ज्यादा सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी है। पिछले वर्ष नवंबर तक चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा के बेहद करीब तक गश्त करने की सूचनाएं आती रहीं हैं। नवंबर के बाद भारी बर्फबारी होने से चीनी सैनिक ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों से निचले क्षेत्रों की ओर लौटना पड़ा था।

 

सूत्रों के अनुसार अब वह बर्फ के पिघलने और मौसम के सामान्य होने के बाद फिर से चीनी सैनिक ऊपरी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे हैं। चीनी सैनिकों की हलचल बढ़ते देख भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं। भारतीय सेना और अर्द्ध सैनिक बल ड्रैगन की हरकतों के बाद से सीमा पर पूरी नजर बनाए हुए है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी चीन सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं।

 

इसके साथ ही कालापानी विवाद के बाद नेपाल ने भी सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। नेपाल भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में बीओपी स्थापित करने का काम कर रहा है। इसके अलावा सीमा के गांवों के लिए जाने वाले पैदल रास्तों को ठीक करने का काम कर रहा है। दार्चूला से तिंकर के लिए बन रही सड़क निर्माण में भी तेजी देखी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top