उत्तराखंड

पर्यटन गांव सारी में ग्रामीणों को किया वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक..

पर्यटन गांव सारी में ग्रामीणों को किया वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक..

ईको विकास समिति के सहयोग से वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर दी जानकारी..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह को लेकर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के ऊखीमठ रेंज गुप्तकाशी के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी में ईको विकास समिति के सहयोग से ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई।

ऊखीमठ रेंज गुप्तकाशी के वन दरोगा कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि 7 अक्टूबर तक वन्य जीव प्रभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं। इस दौरान पर्यटकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की सराहना करते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संवर्धन पर जोर दिया। वन विभाग की टीम के सदस्यों, ईको विकास समिति के अध्यक्ष, ग्रामीणों व पर्यटकों ने वन्य जीव से संबंधित विभिन्न जानकारियों का आदान-प्रदान किया।

इस मौके पर ईको विकास समिति अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी, पंच केदार एडवेंचर आनर्स दीवान सिंह, ट्रेकर एंड गाडड देवेंद्र सिंह नेगी, कलकत्ता से आए पर्यटक सुकांत कुमार पाल, दिल्ली के पर्यटक श्रीनिवासन व शवरी राय, वन आरक्षी गंगा सिंह राणा, मुकेश सिंह सहित ग्रामीण उमेंद्र सिंह, आरूष नेगी, सिद्धार्थ नेगी, मनोज लाल आदि लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top