उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज सामने आए 89 मामले, कुल संक्रमित हुए 1303…

शनिवार को 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है…

उत्तराखंड : प्रदेश में शनिवार को 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1300 के पार हो गया है। जांच रिपोर्ट में 1117 सैंपल नेगेटिव मिले हैं। वहीं, 79 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 1117 सैंपल नेगेटिव पाए गए।

देहरादून जिले में संक्रमित पाए गए 12 मरीजों में सात मुंबई, चार स्वास्थ्य कर्मी और एक आगरा से आया है। हरिद्वार जिले में 21 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें 9 मुंबई, 7 चेन्नई और 5 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में 16 संक्रमित मरीजों में दो मुंबई, नौ दिल्ली, दो नोएडा और एक-एक मरीज आगरा, अलवर राजस्थान व गुजरात से लौटे हैं।
राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

बताया गया कि इन्होंने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इमरजेंसी कक्ष में उपचार किया था। चारों स्टाफ नर्सों को दून अस्पताल लाया गया। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में 62 नए मामले मिले थे।

79 मरीजों को इलाज के बाद भेजा घर…

चंपावत जिले में 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक दिल्ली, तीन मुंबई और दो संपर्क में आए हैं। चमोली जिले में 6 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। वहीं, अल्मोड़ा में मुंबई से लौटे चार लोगों में संक्रमण मिला है।

नैनीताल जिले में सात संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दो महाराष्ट्र, दो दिल्ली, एक-एक फरीदाबाद व गाजियाबाद और संक्रमित संपर्क में आया है। बागेश्वर जिले में एक मुंबई और तीन मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

टिहरी जिले में 9 संक्रमित मरीजों में पांच मुंबई, चार पुुुणे से आए थे। ऊधमसिंह नगर में तीन लोगों में संक्रमण मिला है। इनमें दो गुरुग्राम एक रामपुर उत्तर प्रदेश से लौटा है। उत्तरकाशी में एक संक्रमित मरीज मुंबई से आया है।

शनिवार को प्रदेश में 79 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। इसमें अल्मोड़ा में 25, हरिद्वार में 8, देहरादून में 8, टिहरी में 29, पौड़ी में 6, नैनीताल जिले में 3 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर प्रदेश में 423 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top