उत्तराखंड

ग्रामीणों ने इच्छाशक्ति का परिचय देकर किया सड़क निर्माण: बिष्ट..

ग्रामीणों ने इच्छाशक्ति का परिचय देकर किया सड़क निर्माण: बिष्ट..

श्रमदान से बने मोटरमार्ग पूर्व दर्जाधारी एवं ग्राम प्रधान ने किया उदघाटन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ पट्टी में ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई है। ग्रामीणों के श्रमदान से बनाई गई राइंका चमकोट-जसोली मोटरमार्ग का पूर्व दर्जाधारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं ग्राम प्रधान अर्चना चमोली ने उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें यातायात में आ रही बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी।

 

शुभारंभ अवसर पर पूर्व दर्जाधारी वीरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गांव के लिए सड़क का निर्माण करवाया। यह ग्रामीणों की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकार और प्रशासन नहीं कर पाया, वह ग्रामीणों ने कर दिखाया। ग्राम प्रधान अर्चना चमोली ने कहा कि बीते कई सालों से ग्रामीण जसोली-चमकोट मोटर मार्ग न बनने से काफी परेशान थे। कई बार शासन-प्रशासन को लिखित पत्र दिए गए।

 

जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया। यहां तक कि कई बार धरना प्रदर्शन भी किए गए किंतु मोटर मार्ग नहीं बनाया गया। मजबूरन ग्रामीणों को श्रमदान से मोटर मार्ग बनाना पड़ा। आज सभी ग्रामीणों के लिए खुशी का दिन है। इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी, गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव प्रदीप रावत, विजय जसोला, मदन मोहन चमोली, भरत सिंह रावत, वरिष्ठ शिक्षक देवी सिंह बिष्ट्र ग्राम प्रधान तूना सावित्री देवी, ग्राम प्रधान गंगा सिंह जगवाण, ग्राम प्रधान बृजमोहन वशिष्ठ, प्रधान ज्योति देवी, महिला मंगल दल लदौली की अध्यक्ष मुन्नी देवी सहित विभिन्न गांव के प्रधान, महिला मंगल दल एवं ग्रामीण मौजूद थे। इस मौके पर जसोली की ग्राम प्रधान अर्चना चमोली एवं दिलवर सिंह, नवरत्न सिंह को मार्ग निर्माण में अपना अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top