उत्तराखंड

विधायक के साथ अभद्रता पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन..

राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सरकार का फूंका पुतला..

पवन हंस कंपनी पर विधायक के साथ अभद्रता का आरोप..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य बाजार में पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट के नेतृत्व में विधायक मनोज रावत के साथ सरकार के इशारे पर पवन हंस कम्पनी द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में कांग्रेसियों ने कृत्य की घोर निंदा की, जबकि उन्होंने इसे अलोकतान्त्रिक बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक मनोज रावत के साथ घटित घटना में सम्मिलित कम्पनी अधिकारी एवं सरकारी अधिकारियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाय।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में उत्तराखण्ड सरकार एवं हैली कम्पनी का पुतला दहन भी किया। कार्यक्रम में विधायक मनोज रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती, वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि भविष्य में पवन हंस कम्पनी का केदारनाथ आने पर विरोध किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाई ने किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व दर्जाधारी देवेन्द्र झिंक्वाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व प्रदेश महासचिव बीरेन्द्र बुटोला, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, गणेश तिवारी, प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसाई, आनन्द सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख कविन्द्र सिंधवाल, लक्ष्मण रावत, दीपा देवी आर्य, बसन्ती देवी, सुलोचना मेघवाल, जिला महामंत्री नरेन्द्र रावत, महाबीर रौथाण, बंटी जगवाण, अंकुर रौथाण आदि समस्त कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top