उत्तराखंड

अब एक क्लिक पर पता चलेगा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का सालभर कैसा रहा प्रदर्शन..

अब एक क्लिक पर पता चलेगा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों का सालभर कैसा रहा प्रदर्शन..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का साल भर का किस तरह का प्रदर्शन रहा है। अब आपको केवल पता लगाने के लिए क्लिक करने की आवश्यकता है। ऐसा करने के लिए विभाग ने सभी सीईओ को निर्देश दिया है कि छात्रों की मासिक परीक्षा के परिणाम को एजुकेशन पोर्टल पर पोस्ट किया जाए।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का साल भर का किस तरह का प्रदर्शन रहा है। अब आपको केवल पता लगाने के लिए क्लिक करने की आवश्यकता है। ऐसा करने के लिए विभाग ने सभी सीईओ को निर्देश दिया है कि छात्रों की मासिक परीक्षा के परिणाम को एजुकेशन पोर्टल पर पोस्ट किया जाए। अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय रामकृष्ण उनियाल का कहना हैं कि जुलाई से दिसंबर 2022 तक की परीक्षाओं के परिणाम अपलोड किए जाएं। विभाग की ओर से बताया गया है कि इसके माध्यम से हर स्कूल के छात्र का व्यक्तिगत प्रदर्शन देखा जा सकेगा।

जिला और राज्य दोनों स्तरों से इसकी निगरानी होगी। इससे पता लगाया जा सकेगा कि प्रदेश के किस स्कूल और ब्लॉक के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन कमजोर रहा है, और किसका बेहतर रहा है। भविष्य में इसे शिक्षकों और अधिकारियों की सीआर से जोड़ा जाएगा। अच्छे और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और ब्लॉकों के शिक्षकों और अधिकारियों की सीआर की सीआर इसी के आधार पर तय होगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top