उत्तराखंड

हाकम सिंह की काली कमाई से बने रिजॉर्ट पर चलेगा बुलडोजर..

हाकम सिंह की काली कमाई से बने रिजॉर्ट पर चलेगा बुलडोजर

दशहरा तक ध्वस्त कर दिया जाएगा रिजार्ट..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी पेपर लीक भर्ती घपले में गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य का सांकरी में स्थित अवैध आलीशान रिजॉर्ट ध्वस्त कर दिया जाएगा। डीएम उत्तरकाशी ने रिजॉर्ट तोड़ने को बुलडोजर का इंतजाम कर लिया है। सीएम कार्यालय के सूत्रों ने जानकारी दी है। आपको बता दे कि उत्तरकाशी के जिला प्रशासन और वन विभाग की जांच में हाकम सिंह का रिजॉर्ट अवैध पाया गया है।

इसे तत्काल तोड़ने की तैयारी थी। लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रशासन कोई जेसीबी देने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद हाकम की पत्नी रिजॉर्ट को तोड़ने से रुकवाने के लिए हाईकोर्ट चली गई।

हाईकोर्ट से रिजॉर्ट तोड़ने पर रोक तो इनकार कर दिया। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला ने हाकम के रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी का इंतजाम कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि दशहरा तक रिजार्ट को ध्वस्त कर दिया जाएगा। रिजॉर्ट बहुचर्चित भर्ती घोटाले में चर्चा में आया था।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top