उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी का 104 वर्ष की आयु में निधन..

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी का 104 वर्ष की आयु में निधन..

जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी चन्द्रा देवी, केदारघाटी में शोक की लहर..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लॉक के गैड़ निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कांति सिंह की धर्मपत्नी चंद्रा देवी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी। उनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह ने 1940 में देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। जिला पंचायत विनोद राणा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह मात्र 25 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे।

उनक धर्मपत्नी चन्द्रा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक घाट मधु गंगा के किनारे गमगीन महौल में किया गया तथा परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखो से विदाई दी। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, परकंडी रीना बिष्ट, गुप्तकाशी गणेश तिवारी, कंडारा सुमन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष

रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, सचिव विजयपाल नेगी, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, प्रधान राजेश्वरी देवी, बिक्रम सिंह नेगी, प्रेमलता पन्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राणा, पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार, राजकुमारी राणा, सरिता देवी, बीना थपलियाल, कुवर सिंह, फकीरा सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच अध्यक्ष मदन भटट, राकेश नेगी, सुदीप राणा, लवीश राणा, शंकर पंवार, फगण सिंह पंवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व परिजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top