उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के विकास के लिये उक्रांद जरूरी: भटट

कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से लूट रहे प्रदेश को
भाजपा सरकार शराब माफिया को दे रही बढ़ावा
थराली उपचुनाव में भ्रष्टाचार और गैरसैंण स्थाई राजधानी रहेगा मुददा
रुद्रप्रयाग: डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही तीन हजार सरकारी विद्यालय बंद हुये हैं। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार पलायन हुआ है। इतना ही नहीं डबल इंजन की सरकार प्रदेश में शराब और खनन माफिया को बढ़ावा दे रही है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही तीन हजार सरकारी विद्यालय बंद हुये हैं। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार पलायन हुआ है।

इतना ही नहीं डबल इंजन की सरकार प्रदेश में शराब और खनन माफिया को बढ़ावा दे रही है। उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भटट ने रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि उक्रांद थराली उपचुनाव में पूरे जोश के साथ उतरेगी। पार्टी जिस भी प्रत्याशी को खड़ा करेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जी-जान से उसके लिये कार्य करना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार, गैरसैंण राजधानी आदि उक्रांद के मुददे रहेंगे। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने उत्तराखण्ड की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आज भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से यहां की जनता को लूटने और छलने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही जनता की स्थिति बदहाल हुई है। जनता को शराब के मुंह में धकेला जा रहा है। प्रदेश में जगह-जगह शराब की दुकानों को खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कारनामों से देवभूमि की छवि खराब हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भांग की खेती को बढ़ावा दिया तो त्रिवेन्द्र सरकार शराब को बढ़ावा दे रही है। दोनों सरकारों में कोई अंतर नहीं हैं। श्री भटट ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण की धार्मिक संस्कृति को भी भंग करने में जुटी हुई है। सरकार धार्मिक और तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थलों में तब्दील कर रही है। जो कि उत्तराखण्ड की संस्कृति के लिये ठीक नहीं है। कहा कि पहली बार प्रदेश में किसी किसान और व्यापारी ने आत्महत्या की है और बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि बेरोजगार भी आत्महत्या करने पर उतारू हैं।

प्रदेश में रोजगार के कोई अवसर नहीं दिये जा रहे हैं। श्री भटट ने कहा कि प्रदेश की जनता को अभी भी समझना होगा। भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा। 18 सालों से भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को लूटती आ रही हैं। प्रदेश की जनता के पास अब एक मात्र विकल्प उक्रांद है। उक्रांद के सत्ता आने में के बाद ही प्रदेश का विकास होगा। प्रदेश के विकास के लिय गैरसैंण का स्थाई राजधानी होना भी जरूरी है। इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर डंगलवा के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस मौके पर उक्रांद वरिष्ठ नेता अवतार सिंह राणा, गंगाधर सेमवाल, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चमोली, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, पृथ्वीपाल रावत, जिला महामंत्री बलवीर चैधरी, दिनेश बुटोला सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top