उत्तराखंड

यूकॉस्ट ने बच्चों के लिए शुरू की ये अनूठी पहल..

यूकॉस्ट ने बच्चों के लिए शुरू की ये अनूठी पहल..

अब गांव के बच्चों को भी मिलेगा विज्ञान के साथ प्रयोग करने का मौका..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के दुर्गम इलाकों के बच्चे भी अब विज्ञान में प्रयोग कर सकेंगे। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने इसके लिए अनूठी शुरूआत की है। यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। अब हर जिले में यूकॉस्ट की मोबाइल वैन जाएगी। जिसमें लैब का पूरा सामान होगा और बच्चों को प्रयोग करने का मौका मिलेगा।

प्रदेश में होगी लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम की शुरुआत..

प्रदेश में कई स्कूल ऐसे हैं जिसमे लैब्स तो है लेकिन उतने मजबूर नहीं है कि बच्चे प्रयोग कर सके। कई जगहों पर तो बच्चे विज्ञान के प्रयोग भी नहीं कर पाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए ही यूकॉस्ट लैब्स ऑन व्हील कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर जिले में एक मोबाइल वैन संचालित की जाएगी। वैन में वैज्ञानिक प्रयोगों से जुड़े सभी उपकरण मौजूद होंगे। इस वैन में विशेषज्ञ की एक टीम भी साथ रहेगी। यह टीम दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को विज्ञान के प्रयोग सिखाएगी।

अल्मोड़ा में होगा रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण..

आपको बता दे कि नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम की ओर से यूकॉस्ट झाझरा के बराबर में ही 25 एकड़ भूमि पर साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अल्मोड़ा जनपद में सब रीजनल साइंस सेंटर का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके लिए सीएम धामी ने पांच करोड़ की धनराशि दी है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top