उत्तराखंड

चालीस वर्षो की सेवा के बाद दो कार्मिक हुए सेवानिवृत्त..

चालीस वर्षो की सेवा के बाद दो कार्मिक हुए सेवानिवृत्त..

सेवानिवृत्ति पर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई..

 

 

रुद्रप्रयाग:  पुलिस विभाग में कार्यरत दो कार्मिकों की चालीस वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस परिवार की ओर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दोनों कार्मिकों को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार मौहम्मद उस्मान निवासी चुन्ना मेहड्डा, पौड़ी गढ़वाल वर्ष 1981 को सहायक परिचालक पद पर पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ उत्तरप्रदेश से भर्ती हुए थे। इनकी सराहनीय सेवा को दृष्टिगत रखते हुए 1994 को सहायक उप निरीक्षक एवं 2021 को उप निरीक्षक (पुलिस दूरसंचार)के पद पर पदोन्नत हुए।

 

पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्ष की अनवरत सेवा के दौरान उन्होंने चमोली, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दी। वहीं उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) सशस्त्र पुलिस सुरेन्द्र सिंह निवासी डुंग्री पंथ जनपद पौड़ी गढ़वाल 1982 को जनपद पौड़ी गढ़वाल में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। इसके बाद इनकी सराहनीय सेवा को देखते हुए वर्ष 2009 को हेड कांस्टेबल एवं वर्ष 2017 को उप निरीक्षक विशेष श्रेणी के पद पर पदोन्नति मिली। विभाग में लगभग 39 वर्ष की अनवरत सेवा के दौरान उन्होंने पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली एवं रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नौकरी में सेवाएं देने के बाद कार्मिक को सेवानिवृत्त अवश्य होना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए दोनों कार्मिकों के स्वस्थ एवं आरोग्य जीवन की कामना की।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top