उत्तराखंड

महिलाओं को दिए आत्मनिर्भर बनने के गुर..

महिलाओं को दिए आत्मनिर्भर बनने के गुर..

उत्तराखंड :  समय के साथ साथ नारी शक्ति और सशक्त होती जा रही है। आत्मनिर्भर बनने की होड़ भी चारो और छा राखी है। इसी बीच मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विकास निगम की ओर से रविवार को मदरसा जामिया इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल डॉक्टरगंज में महिलाओं के लिए साठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। कहा कि प्रत्येक महिला के हुनर का उपयोग कर समाज के विकास में योगदान देने के साथ ही महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हो जाएगी।

 

हर युग में महिलाओं ने अपनी योग्यता का परचम लहराया है, लेकिन फिर भी यह देखने को मिलता है कि हर युग में उन्हें भेदभाव और उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा है। महिलाओं के प्रति भेदभाव और उपेक्षा को केवल साक्षरता और जागरूकता पैदा कर ही खत्म किया जा सकता है। महिलाओं का विकास देश का विकास है।
एक सुखी जीवनयापन के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी अति आवश्यक है है जोकि हमारे कौशल में निखार लाता है और हमारे व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव में वृद्धि करता है। व्यवहारिकता, अनुभव और कौशल विपरीत से विपरीत स्थिति में भी जीवनयापन में सहायता करता है। ऐसा नहीं है कि अशिक्षित महिलाओं में कौशल एवं हुनर कम है। कृषि, कुटीर उद्योग, पारम्परिक व्यवसाय, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय जैसे कार्यों से महिलाओं को अपने इस हुनर को बाहर लाना है और देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनना है। जिससे हर महिला आत्मनिर्भर हो।

 

विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाना और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना बहुत जरुरी हैं।क्यूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ शिक्षा के अभाव और आर्थिक पिछड़ेपन के मानसिकता के कारण विभिन्न आडम्बरों एवं अन्धविश्वासों के चलते महिलाओं का शोषण किया जाता है। ऐसे स्थानों पर महिलाओं को आत्मनिर्भर के प्रति जागरूक किया जाना चाहिये एवं आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाये जाने चाहिये।अब तो सरकार भी महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाओं का सहारा दे रही है। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top