उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी शुरू होंगी सी-प्लेन सेवाएं..

उत्तराखंड में भी शुरू होंगी सी-प्लेन सेवाएं..

उत्तराखंड में भी शुरू होंगी सी-प्लेन सेवाएं..

उत्तराखंड : गुजरात में साबरमती से केवड़िया के बीच शुरू हुई सी-प्लेन जैसी सेवा जल्द ही अपने उत्तराखंड में भी मिल सकती है। जी हा पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सी-प्लेन सेवा के लिए टिहरी को भी चिह्नित किया गया है। ओर वहां से अन्य स्थानों के बीच सी-प्लेन का संचालन किया जाना है। वही एसके सिंह ने कहा कि इन प्लेनों के संचालन में रन-वे आदि के निर्माण में आने वाले भारी भरकम खर्च से बचा जा सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो गूलरभोज डैम और नैनी झील भी इसके लिए उपयुक्त है। इनका प्रस्ताव भी दूसरे फेज के लिए भेजा जाएगा।

 

टिहरी झील जो कि 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली ये टिहरी झील में चिन्यालीसौड़ से लेकर पिलखी तक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। वर्तमान में झील में लगभग 100 से अधिक छोटी-बड़ी बोटेें संचालित हो रही है। वही सैलानियों की बढ़ती तादात को देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार ने झील में सी प्लेन उतारने की योजना साल 2018 में ही बना ली थी और इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारियों ने बीच साल 2019 में झील का संयुक्त निरीक्षक कर भूमि भी चयनित की थी।

टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी का कहना कि सरकार ने टिहरी झील में सी प्लेन उतारने के लिए एमओयू पहले ही कर दिया है। झील किनारे कोटी कालोनी में हेलीपैड भी बनाया जा चुका है। शासनस्तर पर तेजी से प्रयास चल रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top