उत्तराखंड

जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम में आपस में भिड़े व्यापारी..

जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम में आपस में भिड़े व्यापारी..

कुछ व्यापारियों ने पुतला दहन कार्यक्रम के बीच लगा दिये मोदी मुर्दाबाद के नारे..

कार्यक्रम में अलग-अलग धड़ों में बंटे नजर आए व्यापारी..

अगस्त्यमुनि, भीरी, चन्द्रापुरी सहित अन्य नगर क्षेत्रों में भी व्यापारियों ने सर्वे के खिलाफ फूंके पुतले..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम में व्यापारी आपस में ही उलझ गए। हालांकि बाद में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार हित की बात स्वीकारी, मगर पुतला दहन के दौरान व्यापारी अपनी राजनीतिक पार्टियों की पैरवी करते दिखे। इस पूरे मामले में व्यापारी बंटे-बंटे नजर आए।दरअसल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशों पर गुरुवार को जिलेभर में जीएसटी के सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस बीच रुद्रप्रयाग नगर में जैसे ही व्यापारी पुतला दहन और प्रदर्शन करने लगे तो नारेबाजी के दौरान कुछ व्यापारियों ने नरेन्द्र मोदी के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए। ऐसे में कुछ व्यापारी भाजपा के पक्ष में तो कुछ कांग्रेस के पक्ष में बंटे दिखे। कांग्रेसी विचारधारा के व्यापारियों ने इस प्रदर्शन और पुतला दहन को केंद्र व राज्य सरकार के साथ जीएसटी के विरोध में बताया तो भाजपा समर्थित व्यापारियों ने इसे व्यापारियों के हित में जीएसटी सर्वे के खिलाफ आंदोलन बताया।

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल एवं हरि सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया है। जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में पुतला दहन किया है।

वहीं व्यापारी राय सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, संतोष रावत, प्रशांत डोभाल ने कहा कि जीएसटी को व्यापारियों पर थोपने वाली केंद्र और राज्य सरकार ही है। इसलिए व्यापारियों ने केंद्र और राज्य की सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाये। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में व्यापारी अलग-अलग बंटे नजर आए।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top