उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी,5 की मौत,7 घायल..

बिग ब्रेकिंग- बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी,5 की मौत,7 घायल..

दो वाहनों की आपस में टक्कर से हुआ हादसा..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहाँ से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। ऐसी नहीं एक खबर बागेश्वर से भी सामने आयी हैं। जहां बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है।

घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा हैं कि दो वाहनों  की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top