देश/ विदेश

खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम..

खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम..

देश-विदेश: आगरा में सोमवार सुबह एक परिवार के लिए बड़ी घटना घटित हो गई। थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में सौ फीट गहरे बोरवेल में एक चार वर्ष का मासूम गिर गया। आपको बता दे कि हादसा उस समय हुआ जब बच्चा खेल रहा था। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार शिवा (चार वर्ष) पुत्र छोटेलाल, ग्राम धरियाई घर के बाहर सुबह खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। बोरवेल से सभी को दूर रखा गया, ताकि अंदर मिट्टी न पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए पाइप बोरवेल में पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि पंद्रह दिन पहले इस बोरवेल से पाइप निकालकर छोटेलाल के परिजनों ने दूसरे बोरवेल में डाल दिए थे और बोरवेल के गड्ढे को बंद करना भूल गए। सोमवार को हुए हादसे के बाद परिवार में इस बात का मलाल है कि उन्होंने इसे बंद नहीं किया।

 

सेना ने संभाला मोर्चा..

मासमू शिवा के बोरवेल में गिरने के बाद मौके सेना की टीम पहुंची। सेना ने बचाव काम शुरू कर दिया गया है। बोरवेल के समानांतर करीब 100 फीट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसके समानांतर एक सुरंग बनाने का काम शुरू किया। सेना की टीम दो जेसीबी की सहायता से एक गड्ढा खोद रही है। सेना द्वारा घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार एसपीआरए पूर्वी के वेंकट अशोक मौके पर मौजूद है और राहत कार्य देख रहे हैं। वहीं इस घटना की जानकारी एनडीआरएफ को दी गई। मौके पर दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top