देश/ विदेश

इस राजा के पास है दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक संपत्ति..

इस राजा के

इस राजा के पास है दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक संपत्ति..

कहलाता है दुनिया का सबसे अमीर सम्राट..

देश-विदेश : दुनिया में अब भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां राजशाही चलती है यानी वहां राजा का शासन चलता है। थाईलैंड भी ऐसा ही एक देश है। यहां के राजा का नाम महा वाचिरालोंगकोन है। साल 2016 में अपने पिता भूमिबोल अदूल्यादेज की मौत के बाद वो थाईलैंड के सम्राट बन गई गए थे। भूमिबोल अदूल्यादेज ने करीब 70 साल तक थाईलैंड पर शासन किया था और वो दुनिया में सबसे लंबे समय तक राजगद्दी पर बैठने वाले राजा थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अंतिम संस्कार पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। उनके शव को सोने के रथ पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया था।

 

 

राजा वाचिरालोंगकोन अब तक चार शादियां कर चुके हैं। पिछली तीन शादियों से उनके सात बच्चे हैं। चौथी शादी उन्होंने साल 2019 में अपने निजी सुरक्षा दस्ते की उप प्रमुख सुतिदा तिजाई से की थी। उससे पहले सुतिदा तिजाई थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट थीं। चकरी वंश के 10वें सम्राट राजा वाचिरालोंगकोन के पिता भूमिबोल अदूल्यादेज को ‘राम नवम’ के रूप में भी जाना जाता था, जबकि राजा वाचिरालोंगकोन को ‘राम दशम’ कहा जाता है। दरअसल, वह खुद को भगवान राम का वंश मानते हैं।

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, राजा वाचिरालोंगकोन दुनिया के सबसे अमीर सम्राट हैं। उनके पास दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक संपत्ति है। साल 2011 में जारी हुई फोर्ब्स की सूची में उनकी संपत्ति दो से चार लाख करोड़ रुपये के बीच आंकी गई थी। उनकी शाही संपत्ति में अरबों रुपये का शाही महल भी शामिल है।

 

राजा वाचिरालोंगकोन को ‘एय्याश और रंगीनमिजाजी’ राजा के तौर पर भी जाना जाता है। कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि जर्मनी के एक शानदार होटल में वह शाही हरम की कई औरतों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने होटल का पूरा फ्लोर ही बुक कर लिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top