देश/ विदेश

पत्नी से विवाद होने पर पुजारी ने खुद को लगाई आग..

पत्नी से विवाद होने पर पुजारी ने खुद को लगाई आग..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक पुजारी ने पत्नी से विवाद होने पर खुद को आग लगा दी। वहीं मकान से धुआं निकलता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला टीपीनगर की नई बस्ती कॉलोनी का है। शुक्रवार को पुजारी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पुजारी ने खुद को मकान में बंद कर आग लगा ली।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह आग पर काबू पाया और पुजारी को घर से बाहर निकाला। और फिर पुलिस ने पुजारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बागपत रोड नई बस्ती निवासी दीपक शर्मा अपनी पत्नी रितू के साथ रहते थे।

 

पुलिस के अनुसार दीपक पिछले चार साल से कॉलोनी के ही शिव मंदिर में पुजारी हैं। पुजारी का कई दिनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते रितु गुरुवार को अपने मायके चली गई थी।

बताया गया हैं। कि दीपक कई दिनों से पत्नी को फोन पर मनाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पत्नी नहीं मानी तो उसने शुक्रवार को खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले रितू से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर अम्ल किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top