प्रमुख ख़बरें

महिला का साथ दिया बंदर ने सब्जी काटने में..

महिला का साथ

महिला का साथ दिया बंदर ने सब्जी काटने में..

सोशल : अक्सर लोग बंदरों की हरकतों से बहुत परेशान रहते हैं, बंदर चीजें बिगाड़ने में काफी दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ और है। एक बंदर एक महिला के साथ सब्जी काट रहा है और उसे कोई परेशानी भी नहीं हो रही है। हमेशा काम करने वाला बंदर काम में हाथ बंटा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक बंदर सब्जी काट रहा है और एक महिला का सहयोग कर रहा है। आईआरएस अमन प्रीत ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा है कि अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं.

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर काफी मजे से अपने काम को कर रहा है और एक महिला काट कर सब्जी को उसके पास रखे बर्तन में डाल रही तो वह जल्दी सब्जी को दो टुकड़ों में काट कर अपनी मालकिन को कड़ी टक्कर दे रहा है। वह बहुत तेजी से सब्जी काट रहा है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं उसे काम करने में कितनी दिलचस्पी है। अपनी काम को कितनी मेहनत से कर रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया, इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी करवा सकती है। बहुत से लोग इसे प्राचीन काल से भी जोड़ने लगे एक यूजर ने लिखा कि प्राचीन काल में राम सेतु निर्माण के लिए भी वानरों को इसी तरह से प्रशिक्षण प्रदान किया गया होगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top