उत्तराखंड

जयमाला के दौरान दूल्हे को लगी गोली, बारात में मचा हड़कंप..

जयमाला के दौरान दूल्हे को लगी गोली, बारात में मचा हड़कंप..

जयमाला फोटोग्राफी के समय हुआ हादसा..

 

 

 

 

उत्तराखंड: ओखलकांडा प्रखंड के सुनकोट से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं। जहां अचानक ही ख़ुशी के माहौल में मातम छा गया। आपको बता दे कि ओखलकांडा के सुनकोट में सोमवार को एक शादी में जयमाल के दौरान अचानक गोली चलाई गयी। जो कि दूल्हे की पीठ रगड़ती हुई निकल गई। जिससे शादी का माहौल एक झटके में गम में बदल गया। गोली चलने से शादी के माहौल में अफरा तफरी मच गई घायल दूल्हे को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। बता दे कि सोमवार को देवीधुरा (चंपावत) निवासी दीवान सिंह के पुत्र विजय लमगड़िया की बारात सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां पहुंची। दोपहर करीब एक बजे बारात लड़की के घर पहुंची।

कार्यक्रम के दौरान आधे बाराती खाना खा रहे थे तो वही जयमाला कार्यक्रम के लिए दूल्हा दुल्हन को छत पर ले जाया गया। जहां पर दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी। दोपहर दो बजे अचानक एक गोली दूल्हे विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से विजय घायल हो गया। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

 

परिजन घायल दूल्हे को लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूल्हे को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। बीजेपी नेता चतुर सिंह बोहरा का कहना हैं कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के बाद से पुरे गांव में दहशत का माहौल है। दोपहर एक बजे देवीधुरा (चंपावत) से बारात पहुंची तो पूरा गांव आतिथ्य में था। जब बारातियों ने खाना खाना शुरू किया तो परिवार के सदस्यों ने वैवाहिक रस्में निभानी शुरू कर दी। अचानक एक गोली ने सब कुछ बदल कर रख दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में गोली किसने और किस मकसद से चलाई, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वही ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में पहली बार फायरिंग की घटना हुई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top