देश/ विदेश

नरगिस की अदाकारी पर फिदा था जमाना ..

नरगिस की अदाकारी पर फिदा था जमाना ..

नरगिस की अदाकारी पर फिदा था जमाना ..

 

देश – विदेश : नरगिस दत्त को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहा जाता था। उनकी फिल्में आते ही हिट हो जाया करती थीं और लोग उनके बड़े फैन थे। एक्ट्रेस ने महज छह साल की उम्र में फिल्म तलाश-ए-हक से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वह लगातार सुपरहिट फिल्में करती गईं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नरगिस की फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। नरगिस ने एक्टर सुनील दत्त से शादी की थी और उनके तीन बच्चे संजय दत्त, प्रिया और नम्रता दत्त हैं। कैंसर की वजह से एक्ट्रेस ने 3 मई 1981 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज अदाकारा की 41वीं पुण्यतिथि है और इस मौके पर आप उनकी बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं। तो चलिए उनकी खास फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।

मदर इंडिया..

नरगिस की बेहतरीन फिल्मों की बात आएगी तो उनकी फिल्म मदर इंडिया का नाम सबसे पहले आयेगा। फिल्म मदर इंडिया में नरगिस, सुनील दत्त और राज कुमार ने काम किया था। महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। फिल्म में एक गरीब परिवार और मां को दिखाया गया है, जो अपने बच्चों के लिए सबकुछ करती है।

आवारा..

फिल्म आवारा भी नरगिस की अच्छी फिल्मों में से एक है। फिल्म में राज कपूर और नरगिस के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

श्री 420..

फिल्म ‘श्री 420’ में राज कपूर और नरगिस दत्त की जोड़ी ने शानदार काम किया था। फिल्म में एक ऐसे गरीब लड़की की कहानी है, जो इलाहाबाद से मुंबई अपने सपनों को पूरा करे के लिए आता है। फिल्म में राज कपूर का रोल चार्ली चैपलिन से प्रेरित था।

चोरी चोरी..

फिल्म चोरी चोरी में नरगिस और राज कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में राज कपूर ने सुल्ताना डाकू और नरगिस ने कम्मो नाम की रईस लड़की का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग तक सब कुछ पसंद किया गया था।

बरसात..

प्यार हुआ इकरार हुआ…गाना आज भी लोगों के जेहन में है। फिल्म बरसात में नरगिस और राज कपूर एक छतरी के नीचे ये गाना गाते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

अंदाज..

महबूब खान के निर्देशन में बनी फिल्म अंदाज में नरगिस, राज कपूर और दिलीप कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्में में लव ट्रिएंगल दिखाया गया था और फिल्म हिट हुई थी। इसी फिल्म के बाद लव ट्रिएंगल पर फिल्में बनने लगी थी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top