उत्तराखंड

मरा हुआ समझ कर जिसका घर वाले कर चुके थे क्रिया कर्म, अब 24 साल बाद वही लौट आया घर..

मरा हुआ समझ कर जिसका घर वाले कर चुके थे क्रिया कर्म, अब 24 साल बाद वही लौट आया घर..

मरा हुआ समझ कर जिसका घर वाले कर चुके थे क्रिया कर्म, अब 24 साल बाद वही लौट आया घर..

उत्तराखंड: किस्मत भी न जाने क्या क्या अजीब खेल खेलती है 24 सालो से जिसको मरा हुआ समझा वह अचानक अगर 1 दिन सामने आ जाए तो क्या कुछ होगा। ऐसी ही एक खबर अल्मोड़ा जिले से भी सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लाक के जैनोली गांव निवासी माधो सिंह उर्फ भगवत सिंह पुत्र खड़ग सिंह, आज से तकरीबन 24 वर्ष पूर्व गाव में सब को अकेला छोड़ कर कहीं चले गए थे बहुत खोजभीन करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो पारंपरिक तरीके से देवी-देवताओं के पूजन के बाद पूछने पर पता चला कि उनका देहांत हो गया हैं। घर में एक पुत्र और एक पुत्री के साथ साथ उनकी धर्मपत्नी भी यह मान चुकी थी कि अब वह कभी वापस नहीं आएंगे क्योंकि उनकी मौत हो चुकी है। पंडित को बुलाकर उनका क्रिया कर्म किया गया उसके बाद मुडन का भी कार्यक्रम पूर्ण रूप से किया गया।

 

लेकिन अब माधव सिंह आज 72 वर्ष के हो चुके हैं और जब अपने घर के चौक पर लौटे तो सभी अचंभित थे। पुत्री की शादी हो चुकी है पूत्र भी अब 30 वर्ष का है बूढी धर्मपत्नी है जब उनको देखा तो उनकी आखों से आंसू रुकने का नाम नहीं हो रहे थे, माधो सिंह पूरी तरह से चल फिर नहीं पा रहे थे तो उनको डडी से इधर उधर ले जाया गया। पर वह पहचान सबको रहे थे। परिवार बड़ा असमंजस में हैं लेकिन खुशी का माहौल भी बना हुआ हैं। अब पडित जी का कहना हैं कि माधो सिंह का दुबारा नामकरण होना है । जिसके बाद ही वह घर में प्रवेश कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top