नौ को तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर
रुद्रप्रयाग। राइंका क्यूंजा में नौ अक्टूबर को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ गोपाल सिंह चैहान ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रातः ग्यारह बजे आयोजित होने वाले तहसील दिवस में समय से उपस्थित होने का आह्वान किया है।