उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का केदारघाटी आगमन पर जोरदार स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का केदारघाटी आगमन पर जोरदार स्वागत..

रोड शो निकालकर नौटियाल ने किया जनता का अभिवादन..

कार्यकर्ताओं ने जताया केन्द्र व प्रदेश सरकार का आभार..

समर्पित भावना से पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकताओं को मिलेगा उचित सम्मान: आशा..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल के केदारघाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। नौटियाल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर जनता का अभिवादन किया।

ऊखीमठ मुख्य बाजार में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल के स्वागत सम्मान में आयोजित स्वागत सभा में वक्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा तथा प्रदेश के हर जनपद में समर्पित भावना से कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं।

इसलिए मेरा प्रयास रहेगा कि हर योजना का लाभ सीमान्त क्षेत्रों तक पहुंचे। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनों योजनायें संचालित की जा रही है। इसलिए हर कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनायें हर गांव पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

जिससे योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण को मिल सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, महामंत्री बिक्रम सिंह कंडारी, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, दर्शनी पंवार, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्वाण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत, महामंत्री चन्द्र मोहन उखियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, भगत कोटवाल, विजय लक्ष्मी देवी, रमेश चन्द्र सेमवाल, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, रेखा रावत, खुशहाल नेगी, मनोहर गुसाईं, प्रेम सिंह रावत, दिनेश तिवारी, नवदीप नेगी, अनसोया प्रसाद भट्ट, विपिन सेमवाल, आशीष नौटियाल, कमल रावत, गजेन्द्र चौधरी, सुमन जमलोकी, गजपाल भट्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी व ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top