उत्तराखंड

प्रसिद्ध समाज सेविका सुंदरी देवी का निधन..

प्रसिद्ध समाज सेविका सुंदरी देवी का निधन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। स्थानीय नगर निकाय के विकास और स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे स्वर्गीय लीलानंद भट्ट की धर्म पत्नी प्रसिद्ध समाज सेविका 98 वर्षीय सुन्दरी देवी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, श्यामलाल सुन्दरियाल, कैलाश खंडूड़ी, बद्री नौटियाल, रोहित डिमरी के साथ ही गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक शैलारानी रावत, भरत चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, वरिष्ठ समाजसेवी माधो सिंह नेगी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल, देवेन्द्र झिंक्वाण, राकेश नौटियाल, पूर्व सभासद दीपांशु भट्ट ने शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। स्वर्गीय सुंदरी देवी का दाह संस्कार आज सुबह अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम तट पर स्थित घाट पर होगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top