उत्तराखंड

वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड को दिया बड़े खतरे का संकेत, भूस्खलन मचा सकता है तबाही..

वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड को दिया बड़े खतरे का संकेत, भूस्खलन मचा सकता है तबाही..

 

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के कारन प्रदेश में बीते दिनों भारी तबाही हुई। कई लोगों की मौत के बाद अब वैज्ञानिकों द्वारा एक बुरी खबर सामने आ रही है। बारिश का दौर थमने के बाद अब पहाड़ों पर जबरदस्त भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दे कि वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश रुकने के बाद भूस्खलन का खतरा बरकरार रहता है। ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उत्तराखंड में बरसात का दौर थमने के बाद और पहाड़ी इलाकों पर जबरदस्त भूस्खलन हो सकता है।

 

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा देखते हुए वैज्ञानिकों का कहना है कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम गुप्ता के अनुसार उत्तराखंड भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्यों में से एक है और यहां पर भूस्खलन की घटनाएं आम हैं मगर बरसात के समय भूस्खलन का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है।

 

आपको बता दे कि बीते 3 दिनों में उत्तराखंड में जबरदस्त बरसात हुई है। खासकर की कुमाऊं मंडल में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ऐसे में कुमाऊं मंडल में भूस्खलन का खतरा बेहद बढ़ चुका है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में 84 इलाके भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील हैं और यहां पर अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है। इसके अलावा सैकड़ों इलाके भी संवेदनशील जोन में शामिल हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top